फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 75 साल की उम्र में नियमित योग कर रहे सूर्यभान

विज्ञापन
योगाभ्यास कराते सूर्यभान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में लगातार योग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ के अनुरूप कई लोग प्रेरणा दे रहे हैं। ॉ इनमें 75 वर्षीय सूर्यभान शर्मा, योग प्रशिक्षक विनय योगी और ऑटोमोबाइल व्यवसायी शैलेन्द्र मिश्रा प्रमुख हैं। परदहा ब्लॉक के हरपुर निवासी सूर्यभान शर्मा हिंडालको से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। लगभग 75 वर्ष की आयु में भी वे युवाओं जैसी ऊर्जा और स्फूर्ति से भरपूर हैं। वे बताते हैं कि पिछले लगभग 30 वर्षों से नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे पतंजलि योग समिति मऊ के प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2014 से अब तक करीब तीन हजार से अधिक लोगों को योग से जोड़ा है। अपने योगाभ्यास के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी दिनचर्या प्रतिदिन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है।
वे शीर्षासन, सर्वांगासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करते हैं। उनका उत्साह और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।
विनय योगी की योग पाठशाला में हर दिन 50 से अधिक लोग लेते हैं निशुल्क लाभ

मधुबन क्षेत्र के योग प्रशिक्षक विनय योगी पिछले 15 वर्षों से योग के माध्यम से जनजागरण कर रहे हैं। उन्होंने अपने योग शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को योग से जोड़ा है। वर्तमान में वे इब्राहिमपट्टी स्थित एक विद्यालय परिसर में प्रतिदिन 50 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराते हैं। उनकी योग कक्षा सुबह 4 बजे प्रारंभ होती है, जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्र : पहले योग, फिर काम
घोसी निवासी व्यवसायी शैलेन्द्र मिश्रा, जो जिले के अलावा गोरखपुर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के बड़े उद्यमी हैं, स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। शैलेन्द्र मिश्रा वर्ष 2019 से नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि ‘पहले योग, फिर काम’। वे योग शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक भी करते हैं। मिश्रा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के कॉर्पोरेट सदस्य और जिला योगासन खेल संघ मऊ के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें