फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नापी शुरू, अतिक्रमण किया है तो मिलेगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तमसा नदी के किनारे भदेसरा से लेकर ढेकुलियाघाट तक सिंचाई विभाग बंधे की नापी करवा रहा है। नापी पूरी होने के बाद अगर कोई भी नियत स्थान के अंदर अतिक्रमण करते मिला तो उसको नोटिस भी जारी किया जाएगा। नगर के तमसा नदी के किनारे मऊ शहर सुरक्षा बांध बनाया गया। इस बांध का मुख्य कार्य नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शहर की सुरक्षा करना था। लेकिन समय बीतने के साथ ही नदी का स्वरूप बदलता गया और कई लोगों ने बंधा क्षेत्र में अतिक्रमण कर लिया। नापी के दौरान पर्यवेक्षक सुनील श्रीवास्तव, चन्द्रभान, रामकरन और मेठ सुरेश चौहान ने नापी का कार्य पूरा किया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि कि नापी की जा रही है। बंधे की चौड़ाई 82 फीट है। वहीं बंधे के मध्य से दोनों तरफ 41-41 फीट के भीतर जितने भी लोगों ने अतिक्रमण किया है। ऐसे छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें