मऊ। टिक-टॉक सहित 57 चीनी एप को प्रतिबंध करने के बाद रविवार को देश में बेंगलुरु में उपराष्ट्रपति एम.वैंकया नायडू ने स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर ऐप को ऑन लाइन लांच किया। इस एप को अंग्रेजी और स्पेनिश के अलावा आठ भाषाओं हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और गुजराती में लांच एप को 147 देशों के 24 लाख 80 हजार से अधिक लोगों के लिए लाइव स्ट्रीम के तहत देखा।
यह एप सोशल मीडिया स्पेस में भारत की अगली बड़ी हलचल ला सकता है। एप का ऑन लाइन उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘मैं उस युवा टीम को बधाई देता हूं जिसने यह एप बनाया है। देश के युवाओं में ऐसी भावना है कि वे असंभव के बारे में सोच सकते हैं और इसे संभव कर सकते हैं। बेहतर संचार को सक्षम करने, करुणाशील समाज और एक बेहतर दुनिया का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मानवतावाद और मनुष्यता प्रौद्योगिकी का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए।
बताते चले कि सोशल मीडिया पर 500 मिलियन भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए पूरी तरह से देश में विकसित विकल्प प्रदान करने के लिए इस एप की कल्पना और संरचना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से प्रेरित होकर की गयी। इस एलीमेंट्स ऐप को 1000 युवा आईटी व्यवसायियों द्वारा बनाया गया है।