फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में सुनीता चौहान ने मारी बाजी

Tue, 04 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
उप चुनाव में सुनीता चौहान की जीत
विज्ञापन
घोसी ब्लाक के सोमरीडीह गांव में प्रधान के हुए उपचुनाव में मंगलवार को मतगणना में सुनीता चौहान पत्नी मंगलदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी लालती देवी वर्मा को 44 मतों से हराया। इस प्रकार सुनीता चौहान को गांव की प्रधानी करने का दुबारा मौका प्राप्त हुआ। मतगणना में पहली बार सुनीता चौहान को 555 मत और लालती देवी को 512 मत मिले थे। जिसको लेकर लालती देवी ने दोबारा मतगणना कराई तो सुनीता को और एक मत प्राप्त हुआ। 16 मत अवैध रहे।
विज्ञापन


आरओ ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरित किया।घोसी नगर से सटे सोमरीडीह गांव के प्रधान शबाना अंजुम की अध्यापक की नौकरी मिल जाने के चलते रिक्त हुए प्रधान पद के उपचुनाव में 30 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमे 1635 मतदाताओं में से 1084 ने मतदान किया था। प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिका में बंद कर दिया था। मंगलवार को ब्लाक प्रांगण में हुए मतगणना में सभी कयासों को दरकिनार करते हुये पूर्व प्रधान सुनीता चौहान ने अपनी प्रतिद्वंद्वी लालती देवी वर्मा को 44 मतों से हराया।



सुनीता चौहान को 556 मत तथा लालती वर्मा को 512 मत प्राप्त हुआ। मतगणना में पहली मतपेटिका में सुनीता को 189, लालती देवी को 79। दूसरी मतपेटिका में सुनीता को 256, लालती देवी को 276 तथा तीसरे मतपेटिका में सुनीता को 110, लालती देवी को 158 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्मतगणना में सुनीता चौहान को एक और मत प्राप्त हुआ। 16 मत अवैध रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें