फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10 से 15 घंटे लेट चल रहीं समर स्पेशल ट्रेनें, नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परेशानी न हो इसके लिए रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन उससे भी राहत नहीं है। लेकिन यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने में ये ट्रेनें भी फिसड्डी साबित हो रही हैं। समर स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10 से 15 घंटे लेट गंतव्य तक पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनें 20 घंटे लेट चल रही हैं। इसका एक कारण इन ट्रेनों का बोर्डिंग स्टेशन से समय से नहीं निकलना है। इन ट्रेनों को जहां तहां आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है। समय से पास नहीं मिलना भी लेट होने का एक कारण है।
विज्ञापन

सुबह पहुंचने वाली ट्रेन रात में और रात में पहुंचने वाली ट्रेन अगले दिन शाम को पहुंच रही है। गर्मी में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। यात्रियों के साथ अपनों के इंतजार में स्टेशन पहुंचने वाले लोगों के लिए भी यह वक्त मुश्किल भरा रहता है।
हर शुक्रवार को अंबाला कैंट से मऊ चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन (05302) 16 मई को निर्धारित समय रात के 10 बजे नहीं पहुंचकर 16 घंटा 41 लेट अगले दिन दोपहर 2:41 बजे पहुंची थी। शनिवार को भी ये ट्रेन 19 घंटा लेट शाम को पांच बजे मऊ जंक्शन पहुंची। अंबाला कैंट से इस ट्रेन के निकलने का समय हर शुक्रवार की भोर में 1:40 बजे है, लेकिन हमेशा सुबह 9 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

बंगलुरू से मऊ होते हुए गोमती नगर लखनऊ चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन (06529) 22 मई की भोर में निर्धारित समय 3:25 बजे से 15 घंटे लेट शाम को 6:21 बजे पहुंची थी। वहीं कर्नाटक के बेलगावि से मऊ चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन (07327) 20 मई की सुबह 10:30 बजे से 10 घंटे 42 मिनट लेट रात को 9:12 बजे पहुंची थी।
हर सोमवार को मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली मऊ जनसाधारण समर स्पेशल (01079) 21 मई की सुबह 11 बजे से 14 घंटे 18 मिनट लेट 22 मई की रात 1:18 बजे मऊ जंक्शन पहुंची थी। अहमदाबाद से गोरखपुर चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) शनिवार को निर्धारित समय दोपहर 2:25 बजे से तीन घंटे 12 मिनट लेट शाम को 5:35 बजे मऊ जंक्शन पहुंची। मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली मऊ समर स्पेशल ट्रेन (01123) निर्धारित समय शनिवार की रात 8:20 बजे से सात घंटे लेट रविवार की भोर में 3:16 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें