फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ से कर्नाटक, वडोदरा और मुंबई के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ से कर्नाटक, वडोदरा और मुंबई के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गर्मी में भीड़ को देखते हुए रेलवे का ये फैसला सराहनीय है। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से कर्नाटक के लिए पहली बार ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन

बेलगावि-मऊ स्पेशल ट्रेन (07328) 9 अप्रैल से 14 मई तक हर बुधवार की रात आठ बजे मऊ जंक्शन से और मऊ जंक्शन-बेलगावि स्पेशल ट्रेन (07327) 13 अप्रैल से 11 मई तक हर रविवार की रात 11:30 बजे कर्नाटक के बेलगावि से चलेगी। वहीं मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जनसाधारण समर स्पेशल ( 01080) 9 अप्रैल से 25 जून तक हर बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर एक बजे चलेगी।
वहीं मऊ जनसाधाराण समर स्पेशल (01079) सात अप्रैल से 23 जून तक हर सोमवार की रात 10:55 बजे मऊ के लिए रवाना होगी। वहीं मऊ सुपरफास्ट समर स्पेशल (09195) 7 अप्रैल से 30 जून तक हर सोमवार की शाम सात बजे वडोदरा से मऊ के लिए रवाना होगी। वडोदरा सुपरफास्ट समर स्पेशल (09196) 8 अप्रैल से एक जुलाई तक हर मंगलवार की रात 11:45 बजे मऊ जंक्शन से वडोदरा के लिए रवाना होगी। जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें