फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के भिखारीपुर गांव में 42वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर म - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली के भिखारीपुर गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पति के अनुसार वह बीमारी से तंग थी, संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। मौके पर पहुचे कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोसी कोतवाली के भिखारीपुर निवासी मानिक चंद चौहान की शादी 18 वर्ष पूर्व पाली सबियत थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर के राम टहल चौहान की पुत्री चंदा चौहान (42) से हुई थी। चंद्रा को दो पुत्र और एक पुत्री है। रविवार की सुबह 6.30 बजे चंदा को कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका देख कर परिजन हैरान रह गए। परिजनों ने आनन फानन पुलिस को सूचना दिया। मानिक चंद्र चौहान ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ मृतका के मायके वालों को भी सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पति ने बताया कि चंदा बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। इसी से आजिज होकर उसने साड़ी के फंदे से लकटकर आत्महत्या कर लिया है। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों के साथ ही उसके पति मानिकचंद चौहान ने बताया कि वह बीमार चल रही थी। परिवार में कोई विवाद नहीं था।चंदा की मौत से उसके पुत्र दीपक, संदीप तथा पुत्री ममता का रोते रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें