फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले तीन और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 62

विज्ञापन
दोहरीघाट के चकउथ गाँव में कोरोना पाजिटीव केस मिलने के बाद पहुँची एंबुलेंस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को दो चरणों में बीएचयू मेडिकल कॉलेज से 134 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें तीन लोग को कोरोना संक्रमित मिले है। रविवार को मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इसमें दोनों पुरुष विदेश से जबकि महिला मुंबई से लौटी है। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 62 पहुंच गई। तीन मरीजों के मिलने से रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। जबकि 54 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके है। जबकि एक बुजुर्ग की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव मिली थी। जिले में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने किया। बीएचयू मेडिकल कॉलेज से रविवार को आए 134 रिपोर्ट में 131 की रिपोर्ट निगेटिव तथा तीन रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। बताया कि दो मामले दोहरीघाट ब्लाक के है। करनपुर ग्रामपंचायत के कुसंडा निवासी व्यक्ति जो कि रूस के मास्को से बीते 29 मई को आया था, उसकी सैपलिंग दस जून को की गई थी। इसी क्रम में दूसरी महिला मरीज दोहरीघाट ब्लाक के सूरजपुर चकउथ गांव की निवासी है। महिला बीते 8 जून को मुंबई से लौटी थी, उसका सैम्पल दस जून को लिया गया था। तीसरा संक्रमित फतेहपुर मंडाव के नकई दुल्लहपुर गांव का निवासी है, वह ओमान से छह जून को लौटा था, बीते 6 जून को जिले में पहुंचे थे, यहां पेड क्वारंटीन होने के बाद 13 जून को अपने गांव पहुंचे। तीनों संदिग्धों का सैंपल बीते 10 जून को लिया गया था। तीन नए मामले मिलने के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 62 पहुंच गई है। इसमें चकउथ गांव निवासी महिला घर पर थी, इसके चलते उसके पॉजिटिव मिलने पर परिवार के चार लोगों को क्वारंटीन किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें