फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योद्धा और महान सुधारक थे सुहेल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। महाराजा सुहेलदेव की जयंती शनिवार को देवसीपुर और खलीसा गांव में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें वीर योद्धा और महान सुधारक बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश सरोज ने महाराजा सुहेलदेव को महान समाज सुधारक, वीर योद्धा, और सामाजिक एकता का सूत्रधार बताया। उनका जन्म 990 ईसवी को श्रावस्ती जनपद में हुआ था। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने 21 पासी जाति के राजाओं को मिलाकर जीत हासिल की। सुहेलदेव का साम्राज्य बहराइच श्रावस्ती से लेकर सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी और लखनऊ तक फैला था। कहा कि ऐसे महापुरुष के जयंती पर हम इकट्ठे होकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलें जिससे समाज में सामाजिक एकता और समरसता बनी रहे। कार्यक्रम में राकेश चौहान, धीरेंद्र सरोज, अंकित सरोज, मुकेश चौहान समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें