फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुफिया, राम अग्रवाल बने टॉपर

Sat, 07 May 2016 12:03 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा में जिले में टाप करने वाली फातिमा स्कूल की छात्रा सुफिया अशरफ को उसके घर पर मिठाई खिलातीं मां और मौजूद परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
आईसीएसई से संबद्ध जिले के दो विद्यालयों का 10वीं तथा 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा। कई छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। नगर स्थित फातिमा स्कूल के 12वीं में सुफिया अशरफ ने 93.40 प्रतिशत हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 10वीं में राम अग्रवाल 96.17  प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे। परिणाम आते ही टॉपर छात्र और उनके परिवारीजन खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन



 आईसीएसई से संबद्ध नगर के फातिमा स्कूल का 10वीं तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। इसी तरह  नगर स्थित सेंट्रल अकादमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।  फातिमा स्कूल के 12वीं में सुफिया अशरफ ने 93.40 प्रतिशत हासिल  कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।


जबकि सुविज्ञ सिंह ने 92 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 10वीं में राम अग्रवाल ने  96.17  प्रतिशत हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि निधि गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। नगर स्थित सेंट्रल अकादमी में मोहम्मद साकिर ने 83.20 पाकर विद्यालय में प्रथम तथा मोहम्मद साकिब ने 82 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया।  कई छात्रों ने कई विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किया है। 
विज्ञापन



उधर बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थीं। शुक्रवार को रिजल्ट अपराह्न तीन बजे वेबसाइट पर आ गया। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैेनी रही।


कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइबर कैफे का सहारा लिया।  जैसे-जैसे रिजल्ट आता गया वैसे परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता गया। सफलता मिलने पर जम कर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढे़। मोबाइल फोन से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। बेहतर रिजल्ट से अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनी। रिजल्ट आते ही कई छात्रों ने अपने अभिभावकों को उनके वादे की याद दिलाई जो उन्होंने परीक्षा के दौरान किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें