फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान से पसरा सन्नाटा

Sun, 24 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मई में ही गर्मी ने अपना प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों की ही तरह रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रचंड धूप और गर्मी से लोगों को राह चलना मुश्किल हो गया है। तपती धूप से बचने के लिए किसी ने छांव देखकर वहीं थोड़ा आराम फरमा लिया, तो किसी ने पानी की पूरी ठंडी बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हाल बुरा रहा।
विज्ञापन



रविवार को मौसम काफी गर्म रहा। लेकिन इस मौसम में भी लोगों ने गर्मी के बीच अपने काम को बखूबी निभाया। लगन का मौसम होने के चलते दूधिया मुंह पर गमछा बांधकर अपने गंतव्य को गए। वहीं, तेज लू और चिलचिलाती धूप के बीच अस्पतालों में जहां भी मरीजों के परिजनों को थोड़ी छांव दिखी वहीं आराम फरमा लिए।


 नगर क्षेत्र स्थित फातिमा अस्पताल में तो मरीज के परिजन पेड़ की छाया में सोते हुए दिखे। इसके साथ साथ गर्मी के बीच एक युवक ने तरावट के लिए पीने के पानी की पूरी बोतल ही अपने ऊपर गिराकर तरावट ली।
विज्ञापन



 नदी सहित विभिन्न तलाबों पर गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे और बड़े सभी नहाते दिखे। गर्मी से बाजार का भी बुरा हाल रहा। रविवार होने के बावजूद दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।


बाजार में शापिंग माल और रेस्टारेंट तो खुले रहे। लेकिन उसमें कोई भी मौजूद नहीं था। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी यात्रियों का बुरा हाल रहा। गर्मी में नगर क्षेत्र में लगे हर वाटर कूलर पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। चिलचिलाती धूप और लू ने रविवार को लोगों को बुरा हाल कर दिया। पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें