अनिल मौर्य। सहायक अध्यापक ,उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनि
मऊ। रानीपुर विकास खंड के दौलसेपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल कुमार मौर्य का चयन प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है।
दो दशक से अधिक के कार्यकाल में विद्यालय में छात्र नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 67 विद्यार्थियों के लगातार चयन को उनकी प्रमुख उपलब्धि माना गया है। चयनित शिक्षक को पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
घोषणा के बाद शिक्षा विभाग, शिक्षक संगठनों और विद्यालय के अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है।
अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी तैनाती चार मार्च 2003 को रानीपुर विकास खंड के लोहाटिकर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। उस समय विद्यालय में 45 विद्यार्थी पंजीकृत थे और औसत उपस्थिति करीब 20 रहती थी।
उन्होंने विद्यालय के स्टाफ के साथ मिलकर नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। इसका परिणाम यह रहा कि शैक्षिक सत्र 2012-13 में छात्र नामांकन बढ़कर 173 और औसत उपस्थिति 160 तक पहुंच गई।