फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा सहित विभिन्न संगठनों ने हासिमपुरा के दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि हासिमपुरा के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की फिर से जांच कराई जानी आवश्यक है।
विज्ञापन



बसंत कुमार ने कहा कि हासिमपुरा में अदालत के फैसला आने से लोगों को काफी झटका लगा है। कहा कि इससे सांप्रदायिक ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा।


कहा कि इस मामले की फिर से उच्च स्तरीय जांच कराकर दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाना आवश्यक है। कहा कि जुल्म के खिलाफ लोगों को संगठित होकर आवाज उठानी पड़ेगी तभी दंगा पीड़ितों को लाभ मिलेगा।


 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद सिंह, श्रीराम सिंह, मैनेजर विश्वकर्मा, केए खान, शकील अहमद, अजमल बेलाली, राजेंद्र चौहान, रामकरन, मिट्ठू, हीरा आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें