फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ तक जमा कराएं यू डायस डाटा प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने जिले के पहली से 12वीं तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, गैर अनुदानित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि पहली से 12वीं तक के जिन विद्यालयों को पूर्व से यू-डायस कोड प्राप्त है। वे अपने-अपने शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आठ जून 2020 तक विद्यालय का यू-डायस डाटा (डीएसएफ) प्रपत्र पर शुद्ध रूप से पूर्ण कर ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करा दें। फीड कराते हुए पोर्टल से निर्गत प्रमाण पत्र अपने शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी कार्यालय पर जमा कराएं। यदि उक्त निर्धारित तिथि में डाटा पोर्टल पर फीड नहीं कराया जायेगा तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधतंत्र की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें