फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के तीनों कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना पॉजीटिव युवक के सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर उसके संपर्क में आए तीन स्वास्थ्यकर्मियों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।मंगलवार को आई रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद कार्यालय के आला अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली। साथ ही क्वारंटीन कुछ आला अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी। बताते चले कि परदहा ब्लाक के डुमराव निवासी युवक जो कि बीते 28 मई को आई रिपोर्ट में पॉजीटिव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी थी। दरअसल 16 मई को मुंबई से लौटने के बाद युवक खुद 19 मई को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना सैंपल दिया था। जैसे ही युवक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के सूचना मिली, इसके बाद संपर्क में रहने वाले एक आला अधिकारी जहां होम क्वारंटीन हो गए। वहीं एक महिला और दो स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को आई तीनों कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें