घोसी के लाखीपुर में कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राज?
- फोटो : MAU
घोसी। क्षेत्र के लाखीपुर स्थित लाखन बाबा कुटी के पास बुधवार को सुभासपा कार्यकर्ताओं की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में हुई। राजभर ने 18 अक्तूबर को घोसी में सावधान यात्रा के साथ 27 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले स्थापना दिवस समारोह पर चर्चा की। कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सुभासपा ही सबके बीच लाई है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा हमेशा सामाजिक न्याय पर जोर देती है। पार्टी ने कभी भी सामाजिक न्याय और अति पिछड़ों के हितों के विरुद्ध कोई समझौता नहीं किया। कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। कहा कि महाराजा सुहेलदेव हम सबके आदर्श हैं। जिस तरह से हनुमान पातालपुरी से श्रीराम, लक्षण को लेकर आए उसी तरह से सुभासपा महाराजा सुहेलदेव को सबके बीच ले आई। उन्होंने 18 अक्तूबर को घोसी में होने वाली सावधान यात्रा की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने को कहा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर, डॉ. संतोष पांडेय, अंकित सिंह गांधी, गीता राजभर, जयनाथ सिंह, प्रभारी कमलेश राजभर, रुद्र प्रताप सिंह मौजदू रहे।