फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सैक्रेड हार्ट स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर दे? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर वर्ग में बोस हाउस को प्रथम और गांधी हाउस को दूसरी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में बोस हाउस को प्रथम और नेहरू हाउस के द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गो मे आयोजित की गयी जिसमे जूनियर वर्ग के बोस हाउस में पलक राज, सलोनी गौतम, सलोनी वर्मा, एंजेल सिंह, आयुषी ओझा, अंजली यादव की टीम को प्रथम एवं गांधी हाउस की श्रुति मल्होत्रा, सुचिता, प्रज्ञा ,अली उस्मानी, प्रियांशी वर्मा, साक्षी मौर्या की टीम को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार आयुषी कुमारी, शिखा शर्मा, नैना श्रीवास्तव, वैष्णवी चौरसिया, तृप्ति की नेहरू हाउस टीम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया । सीनियर वर्ग में बोस हाउस के आदिती विश्वकर्मा, सौम्या कौशिक, स्वाति वर्मा, प्रतिमा यादव, अनस खान की टीम को प्रथम एवं नेहरू हाउस की रोशनी यादव, अंकिता सिंह, नेहा कुमारी, मुस्कान गौतम, अभिनव विश्वकर्मा, सुधांशु सिंह, की टीम को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी क्रम में राफिया फातिमा, मुस्कान गुप्ता, हंसिका राम, जिया शर्मा, भार्गवी सिंह की टैगोर हाउस को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पूर्व कालेज के प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल और प्रधानाचार्य डॉ किरण कृष्ण बरनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सतीश राघवन, अरुण मोहनन, प्रभु नारायण, तुलसीधरन, नेहा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें