फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए सुभासपा ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर रहे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पार्टी में हुई बदलावों को लेकर चर्चा की गई। अरविंद राजभर ने कहा कि सभी दल भागीदारी संकल्प मोर्चा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कई दल अपने साथ लाना चाहते हैं। वह जानते हैं कि ओम प्रकाश राजभर जिसके साथ रहेंगे उसकी सरकार बनने वाली है। कहा कि 2022 में वह सरकार बनाने जा रहे हैं। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए समीक्षा बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें