कुसुम्हा। उपजिलाधिकारी घोसी सुमित कुमार सिंह शनिवार को छठ की तैयारियों का जायजा लेने सरयू घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था निरिक्षण किया। सफाईकर्मियों को निरंतर सफाई करते रहने का को कहा। घाट पर प्रकाश, नाव, बैरिकेटिंग करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा। ताकि किसी प्रकार कि अप्रिय घटना न हो। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल, लेखपाल अरविंद कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद थे।