फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Wed, 13 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को 27वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर क्षेत्र के राज इंटर कालेज में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के करीब 130 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन



 इस दौरान सभी बच्चों को यातायात नियम लिखे हुए हैंडबिल और पंपलेट का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने काफी बढ़चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी दिखाई। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र के नाम की घोषणा 16 जनवरी को सप्ताह के समाप्ती पर की जाएगी।


 इसके साथ ही उन्हें वहां पर सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंत में बच्चों को संबोधित करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सौरभ कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने बच्चों से अपील किया कि वे अपने घर के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे वयस्क होकर ही वैध लाइसेंस प्राप्त कर बाइक या अन्य वाहनों को चलाएं।


 प्रतियोगिता के अंत में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य माधुरी सिंह ने कहा कि सभी बच्चे आज से ही यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही दुर्घटना से बचें। इस दौरान मुख्य रुप से दयानिधि उपाध्याय, महमूद अहमद, रियाज अहमद, एम ए अंसारी, विशाल सिंह, के के सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें