फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यार्थियों को शतरंज की बारीकियों के बारे में बताया

विज्ञापन
नगर के भीटी में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
श्रीजन लर्निंग हब फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल “चेस फॉर ब्रेन” के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ज्ञानपुर (भदोही) में एक दिवसीय शतरंज शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में अभिनव बिंद, आर्यन प्रताप पटेल, अभिषेक राज, अभय राज और निशांत विजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रज्ञा, साक्षी पांडेय, अदिति, आकृति और सुप्रिया विजेता रहीं।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक प्रभात यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के माध्यम से तार्किक सोच, निर्णय क्षमता, एकाग्रता, धैर्य व नेतृत्व कौशल विकसित करना है।
इसके साथ ही लिखित अभ्यास (वर्कशीट) और मैत्रीपूर्ण मुकाबलों के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ और कौशल का मूल्यांकन भी किया गया। शिविर में प्रशिक्षक मारकंडेय सिंह, संगीता यादव ने विद्यार्थियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें