फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय पुस्तकालय में पढ़ाई करने वालों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अब बायोमेट्रिक से हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही लगातार तीन महीने तक पुस्तकालय में नहीं आने वाले अभ्यर्थियों की सदस्यता भी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए लाइब्रेरी, वाईफाई आदि की सुविधा दी गई है। यहां प्रतिदिन 340 ये अधिक अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं।
इसमें कई छात्र सुबह तो कुछ दोपहर में पहुंचते हैं। निर्धारित समय न होने से पुस्तकालय में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी नहीं हो पाती। ऐसे में अब बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन

लोगों को रिकॉर्ड दर्ज होगा। तीन माह तक नहीं आने पर सदस्यता भी रद्द कर दी जाएगी।लाइब्रेरी में कब पहुंचे और कब वहां से निकले, इसकी जानकारी छात्रों के अभिभावकों को पुस्तकालयध्यक्ष के जरिए आसानी से मिलेगी। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक की सुविधा की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें