फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में आयोजित जागरुकता शिविर में शपथ लेतीं छात्राएं।संव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सीएचसी परदहा तथा राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में बुधवार को जागरूकता गोष्ठी में महिलाओं और छात्राओं को सर्वाइकल कैंसरके बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि इस कैंसर की पहचान जल्दी होती है और इस पर नियंत्रण भी जल्दी होता है। सीएमओ ने बताया कि इस कैंसर पर जहां जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है, वहीं इसे बहुत जल्दी पहचाना भी जा सकता है। इसका पूरी तरह इलाज भी संभव है। बताया कि बच्चेदानी से बदबूदार पानी का स्राव, माहवारी का अनियमित होना, कमर या पैर में अधिक दर्द होना प्रारंभिक लक्षण हैं। अधिक बच्चे होना इसके खतरे को बढ़ा देता है। नियमित पैप स्मियर द्वारा इसको पहली स्टेज से भी पहले पकड़ा जा सकता है। बताया कि यदि कैंसर दूसरी स्टेज से ऊपर है तो रेडियोथेरेपी के साथ कीमोथेरेपी से इस पर विजय पाई जा सकती है। आखिरी स्टेज में भी इम्यूनोथेरेपी से इसको काबू किया जा सकता है। जिला विधिक सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया किरेडियो थेरेपी में किरणों द्वारा बिना किसी दर्द के मिनटों में इसका इलाज संभव है। इस दौरान राना खातून, डॉ दिलीप कुमार, डॉ डीके सिंह, जयदेश यादव, विष्णु विनय प्रताप, वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें