स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र के मुगलपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका की ओर से विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आए यूसुफपुरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय हरिकेशपुरा के छात्र एवं छात्राओं को सफाई से रहने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की सलाह दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य नगरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सफाई हेतु अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केवल नैतिक आधार पर ही नहीं बल्कि सफाई के वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एवं धार्मिक पहलू भी हैं। सफाई से मन साफ एवं आत्मा पवित्र होती है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भी सफाई का महत्व है। इसी प्रकार ईसाई धर्म में सफाई को ईश्वर के बाद का स्थान प्राप्त है जबकि इस्लाम में ‘तेहारत’ अर्थात सफाई के बिना नमाज जैसी अति महत्वपूर्ण इबादत कदाचित नहीं की जा सकती।
कहा कि मेडिकल साइंस के मुताबिक सफाई रखने से नाना प्रकार के बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि आज के इस सफाई अभियान से समूचे नगर को सफाई से रहने की प्रेरणा देना है।
बताया कि कई मुहल्लों को घरेलू डस्टबिन मुहैया कर दी गई। इसी प्रकार अन्य मुहल्लों में भी डस्टबिन मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने अपील की कि अपने घरों का कूड़ा डस्टबिन में ही।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि कल पालिका कम्युनिटी हाल में अपराह्न 2 बजे सफाई अभियान पर एक गोष्ठी होगी तथा स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए सफाई विषय पर विभिन्न कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।