प्राथमिक स्कूल चिरैयाकोट पर पढ़े मऊ -बढ़े मऊ कार्यक्रम के तहत पुस्तकों को पढ़ते विद्यालय के बच्च?
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। प्राथमिक विद्यालय चिरैयाकोट पर प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को होने वाले पढ़े मऊ बढ़े मऊ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हरेंद्र मौर्य ने की। इस मौके पर सभी बच्चो को उपयोगी एवं रोचक पुस्तकों का वाचन कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरेंद्र मौर्य ने कहा कि इसस े बच्चो में जिज्ञासा की वृद्धि होगी । छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी शिक्षकोंद्वारा कराया जायेगा। इस अवसर पर विस्वम्भार चौरसिया , सहायक अध्यापिका संगीता चतुर्वेदी ,अंजू वर्मा , अमलावती आदि विद्यालय के लोग उपस्थित रहे। संवाद