फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की ‘साइंस’ सोच ने सभी को चकित किया

Sat, 06 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के चकमेहंदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की ‘साइंस’ सोच ने सबको चकित कर दिया।
विज्ञापन


 मार्श मीशन, गैलेक्सी, एयर कंडीशनर, आधुनिक आंध, सौरमंडल ब्लड टेस्ट पर बनाए गए मॉडलों ने सबका ध्यान  आकर्षित किया।
सभी अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अनेक माडल प्रस्तुत किए। जिनमें से मार्श मीशन, गैलेक्सी, एयर

कंडीशनर, आधुनिक आंध, सौरमंडल ब्लड टेस्ट, कंप्यूटरीकृत मानव, वैकल्पिक ऊर्जा के नव्यकरणीय संसाधन, शेयर बाजार, बैंकिंग प्रणाली आदि माडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते बीज अनुसंधान के निदेशक डा.एस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बिना किसी दबाव और तनाव

 के खुले दिल से पढ़ने एवं सोचने की सलाह दी। तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री दयाराम पाल ने अपने संबोधन में समस्त छात्रों को दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग एवं सुविधाओं का उपभोग करने की सलाह दी। स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने मुख्य
विज्ञापन


अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  बच्चोें को भी अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने की सलाह दी। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान केंद्र कुशमौर मऊ के निदेशक डा.एस राजेन्द्र प्रसाद मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीज

अनुसंधान केंद्र के निदेशक डा.एस राजेन्द्र प्रसाद और स्कूल के संस्थापक पूर्व एमएलसी दयाराम पाल व स्कूल के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य रुप से फादर रोक, सविजा,
विज्ञापन


श्रीनिवास पांडा, आशुतोष पाल, श्यामसुंदर, रिंटो मैथू, रोबिन्स, जार्ज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें