नगर क्षेत्र के राजस्थान भवन में राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद का 31वां वार्षिकोत्सव बेटी बचाओ सम्मेलन के रूप में मनाया गया।
अतिथियों के दीप प्रज्वलन के साथ वार्षिकोत्सव व बेटी बचाओ सम्मेलन की शुरूआत हुई। इस दौरान राधा कृष्ण की रासलीला ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और विशिष्ठ अतिथि के रुप में इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष नीलम सर्राफ मौजूद रहीं।
संस्था की छात्रा प्रतिभा चौबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था की सचिव अर्चना दूबे ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्राओं ने महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार आदि पर नृत्य नाटक, और गीत प्रस्तुत किया।
जिसमें लुबना खान ने महिला जागरूकता, रश्मि बरनवाल और तरन्नुम खालिद ने डांडिया गरबा, संगीता गुप्ता के बेटी बचाओ संदेश, मधुलिका बरनवाल के पर्यावरण नाटक और स्नेहा सिंह तथा आकांक्षा सिंह के राधा कृष्ण की रासलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में एकता शर्मा, रश्मि बरनवाल, फरीदा बानो द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एसएन खत्री ने की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से एक संदेश भी जाता है वहीं अच्छी प्रतिभा को एक मंच भी मिलता है।
विशिष्ट अतिथि नीलम सर्राफ ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एसएन खत्री ने कहा कि घरों में कैद महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है जनपद में प्रतिभाओं की कमी नही है कमी है तो बच उन्हें मंच प्रदान करने की।
संस्था के प्रबंधक डा.मुमताज खान ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा हुनर बाजार का शुभारंभ किया जाएगा।