फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 30 साल बाद फिर मिले 1996 बैच के विद्यार्थी, यादों में खोए

विज्ञापन
घोसी नगर स्थित एक प्लाजा में सम्मानित होते शिक्षक
विज्ञापन
मऊ। स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्या मंदिर घोसी के 1996 बैच के विद्यार्थियों की ओर से शनिवार रात एक मेरिज हॉल में पुनर्मिलन एवं गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तीन दशक बाद एक-दूसरे से मिले पूर्व विद्यार्थियों और गुरुजनों के बीच आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया और विद्यालय में बिताए पुराने दिनों की यादें साझा कीं।
विज्ञापन

रामकुंवर आचार्य ने कहा कि गुरु विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। गुरु से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन जीवनभर साथ रहते हैं। इसलिए गुरुजनों का सम्मान करना प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 1996 बैच के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर समाज के सामने गुरु-शिष्य परंपरा का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पूर्व विद्यार्थी अभय तिवारी ने कहा कि विद्यालय में बिताया समय जीवन की सबसे खूबसूरत स्मृतियों में शामिल रहता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चले गए, लेकिन गुरुजनों का स्नेह और सहपाठियों के साथ बिताए पल आज भी स्मृतियों में जीवंत हैं। लंबे अंतराल के बाद साथियों और गुरुजनों से मिलना बेहद भावुक और यादगार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें