फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रथम के छात्र देंगे मिड टर्म परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उच्च शिक्षा व्यवस्था में आमूल संशोधन के बाद अब स्नातक के सभी वर्ग के प्रथम वर्ष के छात्रों को मिड टर्म परीक्षा देनी होगी। इसमें सभी छात्रों की उपस्थिति आवश्यक है। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज में 25 जनवरी से परीक्षा का आयोजन होगा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. हूर तलअत ने बताया कि कॉलेज में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष के सभी छात्रों की मिड टर्म परीक्षा 25 जनवरी से होगी। एक फरवरी तक कॉलेज के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा कालेज परिसर में ली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक दिन तीन पालियों में परीक्षा होगी। सभी छात्र छात्राओं को 20 पेज के एक रजिस्टर के साथ आना होना होगा। परीक्षा में पांच प्रश्न पत्रों के उत्तर देने होंगे। पूरी परीक्षा 25 अंकों की होगी। इन अंकों को वार्षिक परीक्षा के अंक में जोड़ा जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति आवश्यक है अन्यथा उन्हें मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रामनाथ यादव ने बताया कि 25 जनवरी को हिंदी, गणित, सैन्य विज्ञान, 27 जनवरी को प्राणी विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, 28 जनवरी को शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान 29 जनवरी को वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत 31 जनवरी को उर्दू, भूगोल, भौतिक विज्ञान और 1 फरवरी को मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाए सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक, 12:00 से 1:15 बजे और 2:00 से 3:15 बजे तक तीन पालियों में ली जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें