फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा गांव से गुजरी नहर में शनिवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतक की शिनाख्त गांव के एक युवक के रूप में हुई। युवक की मौत किस वजह से हुई, इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह टहलने के दौरान नहर में शव उतराया देखा। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट मनोज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों में से उसकी शिनाख्त जमीन कुसुम्हा गांव निवासी बृजेश यादव 40 के रूप में हुई। मृतक की मौत किस वजह से हुई, यह अज्ञात है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुंबई में काम करता था, कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष वह गांव लौट आया था। मृतक की पत्नी अपने सात वर्षीय इकलौते पुत्र के साथ मायके में है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि युवक की मौत किस वजह है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें