फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के लिए छात्र-छात्राअों का प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोदय पीजी कालेज के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कालेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन



 मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया। महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज छात्र गुरुवार को भड़क गए।


 गुस्साए छात्रों ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीच में आकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कालेज में पीजी की कक्षा का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन



 शिक्षण कक्षों का नव निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पुस्तकालय में भरपूर पुस्तकों के न होने से छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं की संख्या के सापेक्ष मेज कुर्सियों की व्यवस्था तक नहीं है।


 कालेज में सुविधाओं के अभाव में पठन पाठन पर विपरीत असर पड़ रहा है। पीजी कक्षाएं न चलने से महंगी पढ़ाई को बाध्य होना पड़ रहा है।


खेल शिक्षक की खेल मैदान में प्रतिदिन उपस्थिति न होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुंठित हो रहे हैं। जाम होने के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी कृपाशंकर पाठक ने जब प्रदर्शनकारियों को समझाना शुरू किया तो छात्र हूटिंग करने लगे।


उच्चाधिकारियों के आने पर ही जाम समाप्त करने की मांग करने लगे। सूचना पाकर आए उपजिलाधिकारी साहब लाल, सीओ डा. अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि कालेज के प्राचार्य के आने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन



जाम होने के चलते लोगों के काफी देर तक जाम में फंसने से परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें