फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डी-फार्मा की परीक्षा के अंतिम दिन पोखरी में मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के काझा रामवन स्थित सूर बाबा कुटी की पोखरी में सोमवार सुबह नितेश मिश्रा (26) का शव उतराया मिला। वह बस्ती गांव स्थित मां लीलावती देवी कॉलेज से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को उसकी अंतिम परीक्षा थी। शरीर पर चोट के निशान और खून के निशान देखकर पिता अशोक मिश्रा ने मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर खानता निवासी नितेश मिश्रा रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती स्थित मां लीलावती देवी कॉलेज में डी-फार्मा का छात्र था। वह चार दिन से कॉलेज में रहकर सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा था। सोमवार को दोपहर दो बजे अंतिम परीक्षा थी, जिसके बाद उसे घर जाना था।
कॉलेज प्रबंधक ने बताया कि वह रविवार शाम कॉलेज आया और बैग रखकर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो अन्य छात्रों के साथ उसकी तलाश की गई। रात 11 बजे तक उनका पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सूर बाबा कुटी स्थित पोखरी में युवक का शव मिलने की सूचना थाने से मिली। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान नितेश मिश्रा के रूप में हुई।
पिता अशोक मिश्रा ने बताया कि बेटा कॉलेज में किसी से 100 रुपये लेकर दवा लाने के लिए निकला था। उसने फोन कर इसकी जानकारी भी दी थी। बाद में कॉलेज से उसके लापता होने की सूचना मिली और सुबह उसका शव मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने मारपीट कर बेटे की हत्या कर शव पोखरी में फेंक दिया।
वर्जन
गांव की महिलाओं ने पोखरी के बाहर चप्पल, मोबाइल और कपड़े देखे। पोखरी में शव उतराया हुआ था। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई गई और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पिता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। -प्रमोद कुमार
विज्ञापन

थानाध्यक्ष, रानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें