शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले मेें मंगलवार की शाम डीसीएसके महाविद्यालय के छात्रनेता जयशक्ति सिंह को कुछ मनगढ़ाें ने पीट दिया।
लहूलुहान हाल में उसे आसपास के लोगाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रनेता की हालत गंभीर होने पर समर्थकाें ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सिटी के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जमा समाप्त हुआ।
मंगलवार को ताजोपुर निवासी छात्रनेता जयशक्ति सिंह निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले से होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच वहां से संतरविदास जयंती का जुलूस निकल रहा था।
इसी बीच जुलूस में शामिल कुछ मनबढ़ोें ने जयशक्ति को रोककर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद मनबढ़ वहां से भाग गए। स्थानीय लोगाें ने जयशक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इसे और घटना को लेकर छात्रनेता समर्थकों ने देर शाम को जिला अस्पताल के गेट पर वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक यादव के आश्वासन के बाद छात्रनेता समर्थकाें ने जाम समाप्त किया।
साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कोतवाल को निर्देश दिया कि मौके पर जांच करके अगर दोषी दोनों पक्ष हैं तो दोनों पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।