नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रों ने छात्रवृत्ति न मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को महाविद्यालय गेट पर कुलपति का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। काफी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो पाया है। छात्रवृत्ति न मिलने से गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया बावजूद आश्वासन देकर इतिश्री कर दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन कार्यप्रणाली के चलते परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। हर वर्ष रिजल्ट में गड़बड़ी दिखाकर बेवजह छात्रों को परेशान किया जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, अंगद कुमार, अंकित कुमार आदि शामिल थे।