कोपागंज (मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बनाये जा रहे आधार कार्ड और आधार अपडेशन में आधार कर्मियों द्वारा अबैध रूप से निर्धारित शुल्क से दुगुना पैसा वसूलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों के हंगामा करते देख आधार कर्मी अपना सामान समेत फरार हो गए। दयानद , राजेंद्र , आयुष विद्या, अनूप, अंगद अरविन्द रामजीत, आशुतोष, राम गोपाल आदि छात्र शनिवार को खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बन रहे आधार सेंटर पर पहुंचे।
यहां आधार कार्ड में संसोधन तथा बनवाने के नाम पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपये की मांग की गई। की आधार में नाम जन्मतिथि, का वेरिफिकेशन और ओ टी पी सत्यापन के चलते आधार अपडेट कराना पड़ रहा है। बोले कि कोपागंज क्षेत्र में कही भी आधार बन नहीं रहा है, अगर कही बन रहा है तो 300 से लेकर 400 रूपये की वसूली की जा रही है।बीआरसी केंद्र कोपागंज में आधार बनने की खबर सुनकर हमलोग आये तो यहाँ एक आधार उपडेट करने का 300 रूपये वसूला जा रहा था। उधर छात्रों के हंगामें केे देखते हुए सेंटर के कर्मचारी सेंटर बंद कर चले गए।