दोहरीघाट। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे कस्बा निवासी रोहित यादव 17 वर्ष और सागर सोनकर 18 वर्ष बृहस्पतिवार को आजमगढ़ जनपद के नई बाजार के पास सुबह अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। दाेनों को स्थानीय लोगों की मदद से आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान रोहित यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर छात्र की मौत से माता लालमति देवी, भाई राहुल और बुआ का रोते-रोते बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मृतक छात्र तीन भाई था, जिसमें यह दूसरे नंबर पर था। मृतक का शव लेकर परिजन जैसे ही कस्बे में पहुंचे कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया तथा घायल दूसरे छात्र का इलाज आजमगढ़ में निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस बाबत पर थाना प्रभारी संजय सरोज ने बताया कि दुर्घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद