फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव ः 17 ने किया नामांकन

Mon, 17 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
संत गणिनाथ राजकीय पीजी काॅलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करने जाते उम्मीदवार।
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए कुल 17 उम्मीदवार छात्रों ने पर्चे दाखिल किए। भारी गहमागहमी व छात्रों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। मंगलवार को पर्चों की जांच के साथ ही पर्चा वापसी होगी। 22 अक्तूबर को मतदान और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर कुल आठ छात्रों ने नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए विनय गुप्ता, दुर्गेन्द्र यादव, मुहम्मद हासिम, मुहम्मद फारूख, दिवांश यादव, राकेश यादव, राकेश कुमार यादव और ऋषिकेष यादव ने पर्चा दाखिल किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए मंदीप चौबे, रविचंद यादव, विशाल मद्धेशिया, और अजीत दूबे समेत चार लोगों ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए कुल तीन लोग, जिसमें सोनू यादव, गोविंद कुमार व आजम शेख ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए योगेश यादव और राजू गुप्ता ने उम्मीदवारी दाखिल की। इसके पूर्व प्रत्याशी छात्रों के समर्थकों ने भरी गहमागहमी के बीच जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल वाहनों की भीड़ के चलते कस्बा बाजार रोडवेज चौराहा स्टेशन रोड आदि रास्ते काफी समय तक जाम रहे। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार थाना के एसओ के अलावा पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गये थे। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। आगामी 22 अक्तूबर को चुनाव व उसी दिन मतगणना व शपथ भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें