शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया।
इस दौरान अंशिका ने जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने से पहले जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अंशिका को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। अंशिका ने संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके उचित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
Photo Title