फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: जिले में चुस्त-दुरुस्त रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग के अभियंताओं तथा बिजलीकर्मियों के 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन अलर्ट मूड में रहा। समस्त विद्युत उपकेंद्रों पर दो लेखपालों की ड्यूूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों ने संबंधित तहसील के विद्युत उपकेंद्रों का चक्रमण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं नोडल जिलास्तरीय अधिकारी मानीटरिंग करते नजर आए।जिले में 50 विद्युत उपकेंद्र हैं। बिजलीकर्मियों के सांकेतिक हड़ताल के दूसरे दिन नगर क्षेत्र में कोई फाल्ट तो नहीं आया। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर दो-दो लेखपालों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक तहसीलों के उपजिलाधिकारी को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपजिलाधिकारियों ने संबंधित विद्युत उपकेंद्रों का जायजा लिया। साथ ही कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही नामित जिलास्तरीय अधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह आउटसोर्सिंग कंपनी के 750 कर्मचारियों के साथ ही पालीटेक्निक तथा आईटीआई के प्रशिक्षुुओं को दिशा निर्देश देते रहे।
इनसेट
24 घंटे बिजली संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं उपभोक्ता
मऊ। बिजली विभाग के अभियंताओं, कर्मचारियों के 72 घंटे सांकेतिक हड़ताल को बेअसर करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपभोक्ताओं बिजली समस्या आने पर कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


पीपरसाथ गांव में 30 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति
रतनपुरा। स्थानीय विकास खंड के पीपरसाथ ग्राम पंचायत में 25केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान यशोदा देवी, कृष्णा पांडेय, जयशंकर सिंह, जय बहादुर सिंह, प्रिंयासु का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदला जाए।
हड़ताली बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन
मऊ। बिजली विभाग केेे अभियंताओं तथा विद्युतकर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने के क्रम में हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में सभा करने के साथ ही प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन महीनों बाद भी समझौते का अनुुपालन कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी। प्रशासन की तरफ से आंदोलन करने वाले बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं के खिलाफ उत्पीड़न होने की स्थिति में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सभा में रामप्रवेश सिंह, रविंद्र कुमार, सूर्यदेव पांडेय, प्रदीप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें