वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गोलवार टोला निवासी कानूनगो कपूर सोनकर की शनिवार को आजमगढ़ जिले के सठियाव में एक्सप्रेस वे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कानूनगो के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर मृतक के मुहल्ले में मातम पसर गया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोलवार टोला निवासी कपूर सोनकर (52) आजमगढ़ तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर आजमगढ़ जा रहे थे। अभी वह सठियांव एक्सप्रेस वे के पास पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन उनके बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।