फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बरहदपुर में अंडरपास को लेकर 56 दिन से धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ शाहगंज रेल ट्रैक पर बरहदपुर गांव में अंडर पास बनाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा 56 दिनों से धरना दिया जा रहा है लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी, रेल महकमा के जिम्मेदार और शासन से कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों द्वारा लगभग दो महीने से धरना देने की सूचना पर भाजपा की वरिष्ठ नेता सीता राय ने धरना स्थल पर जाकर समस्या का संज्ञान लिया और इसे उच्चाधिकारियों और शासन में जिम्मेदार लोगों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि आवागमन की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा तहसील क्षेत्र के बरहदपुर गांव में अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है इसको लेकर गांव के लोग विगत 22 मई से धरना दे रहे हैं। लगातार 56 दिनों से ग्रामीणों द्वारा धरना की जानकारी पर भाजपा नेता सीता राय मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया। ग्रामवासियों का कहना है कि डेढ़ साल पहले कड़ाके की ठंड में भी 17 दिनों तक धरना दिया गया। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके. शर्मा के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीता राय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या को मुख्यमंत्री , प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने धरना जारी रखने का फैसला किया है।

धरनास्थल पर ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, पंडित हरिओम शरण, गुड्डू पटेल, सुनील चौबे, अमित सिंह, राम सिंह, राजभान सिंह, संग्राम सिंह, धनमान सिंह, श्यामसुंदर चौबे आदि समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें