फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें दिन भी जारी रहा लेखपालों का प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन मंगलवार को 15 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान ही लेखपालों ने छह सूत्री मांगे पूरी करने के लिए सीएम के बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया।
विज्ञापन



 मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के 15 वें दिन उपस्थित लेखपालों को संबोधित करते हुए लंखपाल संघ के संरक्षक चंद्रभान सिंह ने कहा कि जुलाई माह से अब तक प्रदेश के सभी जनपदों के लेखपाल छह सूत्री मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।


यदि लेखपालों की मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में हम लोग शासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। धरना को संबोधित करते हुए जिलामंत्री उदयभान यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों के साथ मांगों को लेकर धरनारत हैं। विगत दिनों लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई साथियों को गंभीर चोटें भी आईं।
विज्ञापन



सरकार दमनकारी नीति अपना कर लेखपालों के जायज मांग को दबाना चाहती हैं। बताया कि आज के धरना प्रदर्शन के बाद लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व की आयोजित बैठक में हम लोग भाग लेने लखनऊ रवाना होंगे। बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिली गाइड लाईन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


धरने को संजीव पांडेय, मुन्ना लाल, राम नवल, प्रहलाद भारद्वाज, रामनवल आदि ने भी संबोधित किया। बालचंद यादव, जितेंद्रधर द्विवेदी, रघुनाथ राम, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें