फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खुश्की बैनामा से राजस्व चोरी करने वालों पर सख्ती होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खुश्की बैनामा से राजस्व चोरी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। स्टांप चोरी के मामलों को चिह्नित किया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टांप शुल्क की चोरी मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय स्थित सभागार में सरकारी कार्यों की समीक्षा की। खुश्की बैनामा वाले प्रकरणों का चिह्निकरण एवं उसमें अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। वादों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग नहीं मिलने की बात संज्ञान में आने पर समस्त संदेहास्पद पत्रावलियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टांप शुल्क की चोरी पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश एआईजी स्टांप को दिया।
बैठक के दौरान नेडा द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में परियोजना प्रभारी यूपी नेडा फिरोज अहमद ने बताया कि प्रोजेक्ट मोड के सोलर स्ट्रीट लाइट में वित्तीय वर्ष 2022-23 के 148 लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण हो चुका है। समीक्षा के दौरान पारिवारिक न्यायालय से प्राप्त आरसी वसूली में गत सप्ताह समस्त तहसीलों में वसूली की कार्यवाही शून्य होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट नगर पंचायत के लिए पेयजल परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता की चर्चा के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने का मामला संज्ञान में लाए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घोसी को ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,अरुण कुमार आईपीएस (प्रशिक्षण),अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, समस्त उप जिला अधिकारी, सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें