फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी के चरित्र पर है शक, बच्चाें की कराएं डीएनए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तथा पीएसी के जवान ने रविवार की शाम घोसी कोतवाली में पहंुचकर हंगामा किया। आरोप था कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है। उसने पुलिस से मांग की कि बच्चाों की डीएनए जांच कराई जाए। मामले में पुलिस ने पीड़ित को समझा बुझाकर घर भेजा। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम 40 वर्षीय पीएसी का जवान घोसी कोतवाली पहुंचा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक युवक संग अवैध संबंध स्थापित हो गया है। पीड़ित ने यहां तक शक जाहिर किया कि उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन इन बच्चों का वास्तविक पिता वह नहीं है। पुलिस डीएनए जांच कराए। पीएसी जवान के इस दलील पर घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्राइम रविंद्रनाथ राय ने नियमों का हवाला एवं परिवार को बिखरने से बचाने को लेकर काफी समझाया, जिसके बाद वह वापस लौटा।
विज्ञापन

वहीं शिकायत की सूचना मिलने पर आरोपित की पत्नी एवं भाई भी घोसी कोतवाली पहुंच गए। दोनों परिवारों के बिखरने एवं झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया। इस संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी का कहना है कि पीएसी जवान का मामला संज्ञान में है, पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें