फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी सख्ती

Sat, 29 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के 31 अगस्त को जिले में आगमन को लेकर शहर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्घ चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी चला। शुक्रवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू और सीओ सिटी अशोक श्रीवास्तव दस्ते के साथ मौजूद रहे। गाजीपुर तिराहा से भीटी तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन



दूसरे दिन चलाए गए अभियान के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर लगाए गए सभी बोर्डों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही रास्ते में रखे गए बालू और गिट्टी को हटवाया।


इस दौरान सड़क के किनारे अवैध रुप से रखी गई दुकानों को कुछ दुकानदार पहले ही हटा लिए। जिसने भी अपनी दुकानों को नही हटाया। नगर पालिका के बुल्डोजर ने उसे गिरा दिया।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी सीएम के कार्यक्रम को लेकर काफी  आक्रामक दिखे। रास्ते के दौरान कई स्थानो पर नालों पर अवैध रुप से रखे गए दुकानों को भी पुलिस और नगर पालिका ने हटवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें