फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने पालिका के ठेकेदारों तथा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी निर्माण कार्याें की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्याें के संबंध में दिशा-निर्देश दिया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्याें की जानकारी प्राप्त कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्याें के दौरान आने वाली दिक्कतों और कार्याें को पूर्ण करने में लगने वाले समय के प्रति कहा कि आप अपने कार्याें को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। कहा कि पालिका के ठेकेदारों तथा पालिकाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल तथा मधुर संवाद सदैव कार्य की गुणवत्ता एवं बेहतर रिजल्ट के लिए आवश्यक तत्व मानें जाते हैं। ठेकेदारों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें