नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष।संवाद
- फोटो : MAU
अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
रविदास जयंती और चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। कुर्थी जाफरपुर पुलिस चौकी पर रविदास जयंती और चुनाव को लेकर शांति कमेटी की बैठक रविवार को उपजिलाधिकारी घोसी की अध्यक्षता में हुई।
उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार ने गत चुनावों में इस क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत में लगातार हो रही कमी पर चिंता जताई। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता लागू है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। गत चुनावों में लगातार घट रहे वोटिंग प्रतिशत पर चिंता जताते हुए सभी लोगों को वोट करने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है। प्रजातंत्र में मतदान अधिक से अधिक करते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग करें।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या, दीपक कुमार, जफ़र अहमद, राशिद कमाल, प्रभाकर राय, मोतीसागर आदि शामिल रहे।