फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबे सड़क ट्रैक्टर खराब होने से लगा जाम

Fri, 11 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भीटी ओवरब्रिज पर गुरुवार की दोपहर नेशनल हाइवे पर लबे सड़क ट्रैक्टर खराब होने से जाम लग गया। जाम के दौरान करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



 जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से ट्रैक्टर को रोड से हटवाया। जिसके बाद करीब आधा घंटे तक नेशनल हाइवे पर आवागमन सुचारु हो सका। गुरुवार को नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ से एक ट्रैक्टर गाजीपुर तिराहा की तरफ जा रहा था।


इस दौरान वह जैसे ही भीटी ओवर ब्रिज के पास पहुंच आनक ट्रैक्टर खराब हो गया। नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर खराब होने का आलम यह हुआ कि देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके बाद काफी करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें