फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और ओलावृष्टि से टूटे तार

Thu, 05 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में शनिवार को आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
विज्ञापन
 जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार रात तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर तूफान ने तबाही मचाई। तूफान से कई जगहों पर बिजली तारों पर पेड़ गिरने से गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों पर ओलावृष्टि पड़ने से अफरातफरी मची रही। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मधुबन संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात नौ बजे आए भीषण तूफान ने एक तरफ जहां तबाही मचायी। वही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी दी।   तेज आंधी से क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए तो कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही।मधुबन में काफी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाद चालू हो पायी।मंगलवार देर शाम मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। लगभग नौ बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा के साथ पानी बरसने लगा। इस मौसम की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो दिया लेकिन बहरामपुर, तालरतोय, फतेहपुर सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन

    बहरामपुर में पलिया बुजुर्ग से मधुबन कस्बे को आ रही मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हो गयी। बिजली कर्मियों ने काफ़ी मशक्कत के बाद बुधवार की रात आठ बजे बिजली बहाल हो सकी।  तालरतोय में मधुबन दुबारी लबे सड़क के किनारे 33 हजार हाई टेंशन तार पर सेमर का पेड़ गिरने से बिजली का तार व खंभा टूट गया। फतहपुर मंडाव प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार रात चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र के गुरूम्हा  मछरिहवा मे एक व्यक्ति के मकान पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। फतहपुर इब्राहिम पट्टी में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें