जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान सहित चार दूकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने नगद सहित लाखों के चुरा ले गए। पीड़ित लोगों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।अमिला संवाददता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में बाइपास रोड पर किराए के मकान में रहने वाले सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य विश्राम सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखा इंवर्टर बैटरी के साथ 10 हजार रुपये नगद और पचास हजार रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई।
बताया जाता है चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौराहे पर मौजूद कप्यूटर की दूकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर चोर अंदर रखा पांच कप्यूटर, तीन लैपटाप और सात हजार रुपये चुरा ले गए। दूकानस्वामी अमित सिंह पुत्र सहजानंद सिंह को घटन की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ित दूकानदार सरायलखंसी थाने के उमापुर गांव का निवासी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट थाना अंतर्गत जमुनीपुर निवासी अजय कुमार पुत्र धर्मदेव ने रसूलपुर बाजार में बैरमपुर मोड़ पर विशाल कम्प्यूटर नाम से दूकान खोला है। प्रतिदिन की भांति अजय कुमार ने बुधवार की रात आठ बजे दूकान बंद करके अपने घर चला गया। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे मकान मालिक ने फोन करके बताया की उसकी दूकान का ताला टूटा हुआ है तथा दरवाजा खुला हुआ है। अजय ने दुकान पर आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दुकान से पांच पीस मोबाइल, दस पीस आइडिया की सिम, दस पीस मोबाइल की बैटरी, पच्चीस पीस मेमोरीकार्ड, पचास हजार का रिचार्ज कूपन व दस हजार नगदी सहित कुल लगभग दो लाख के सामान पर चोर उठा ले गए। दूकान खोलकर देखने के बाद अजय कुमार ने दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।